I'm feeling happy to share this (my first poem, written by me) with all of you.
Hope you guys enjoy this....but the objective of this poem is what, that's the matter !!!
Through this poem, I'm trying to share a message of food wastage to all of us.
Your comments,suggestions and reviews are valuable for me.
Please like, Comment and Share. #mk.
!!! एक वचन !!!
वचन करो तुम वचन करो !
न गगन से, न धरा से;
न बहती हुई इस हवा से;
आज खुद से तुम एक वचन करो !
वचन करो तुम वचन करो !
न अन्न के एक दाने से;
न खाने के एक निवाले से;
न खिलती हुई बागानों से;
आज खुद से तुम एक वचन करो !
वचन करो तुम वचन करो !
हर रात कोई भूखा सो रहा;
देखो वहाँ बच्चा रो रहा;
कोई दाने-दाने को तरसते हैं;
कोई भूख-प्यास से मरते हैं;
इन भूखे-प्यासे बच्चों के खातिर;
आज खुद से तुम एक वचन करो !
वचन करो तुम वचन करो !
एक पल की भूख मिटाने को;
लोग दर-दर ठोकरें खाते हैं;
इसी अन्न के दाने को हम;
क्यों नाले में बहाते हैं ?;
इन ठोकर खाने वालों के खातिर;
आज खुद से तुम एक वचन करो !
वचन करो तुम वचन करो !
यूँ करके बर्बाद अन्न को;
तुम खुद बर्बाद हो जाओगे;
समझो इसे चेतावनी एक या एक इशारा मान लो;
इस चेतावनी या इशारे के ख़ातिर;
आज खुद से तुम एक वचन करो !
वचन करो तुम वचन करो !
आज खुद से तुम एक वचन करो !
वचन करो, तुम वचन करो !
तुम एक नई क्रांति लाओगे!
वचन करो, तुम वचन करो !
तुम अन्न की बर्बादी को रोककर दिखाओगे,
वचन करो, तुम वचन करो !
तुम अन्न रक्षा की मुहिम फैलाओगे!
वचन करो, तुम वचन करो !
तुम राष्ट्रहित में कुछ अलग कर जाओगे !
वचन करो तुम वचन करो!
आज खुद से तुम एक वचन करो !!!
-Mitanshu kumar.